ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गृहमंत्री अमित शाह के सुनिश्चित आगमन को मुख्यालय सहित झंझारपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण

जिला मुख्यालय सहित झंझारपुर अनुमंडल में गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को आगमन को लेकर चारोंओरचहल-पहल तेज है। जिला मुख्यालय में चहुंओर चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था की गयी है।

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में सनातन धर्म की ह्रासित करने का प्रयास चल रहा है।राष्ट्रीय स्तर पर धर्म कर्म आस्था को बलवती बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दृढ़तापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के सम्पूर्ण प्रान्त व प्रदेश में विकास कार्य की गंगोत्री बह रही है।विरोधी दल का कार्य जमीन पर हो रहे विकास कार्य को बाधित करना ही रह गया है।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झंझारपुर आगमन में कार्यकर्ताओं सहित आमजनो की अपार भीड़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *