ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची के थानों में जमीन माफिया की ‘नो एंट्री’ का लगा पोस्टर

नामकुम थाना सहित अन्य थानों में भू-माफिया, जमीन दलाल की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। नामकुम थाना के गेट पर शुक्रवार को एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि जमीन दलाल, भू-माफिया का थाना परिसर में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा भी कई अन्य थानों में भी ऐसा ही पोस्टर लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गत 10 सितम्बर को सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा था कि कहीं भी कोई यह आरोप नहीं आए कि थाना प्रभारी किसी लैंड माफिया के संपर्क में है। यह थाना प्रभारी के लिए खतरनाक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *