ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ उत्तरी क्षेत्रों तथा बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जबकि मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।अगले चार दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बने रहने की बात कही गई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि मानसून द्रोणिका के साथ ही एक चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से बुधवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है ।गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा उत्तर छत्तीसगढ़ के दक्षिण छत्तीसगढ़ से लगे जिले है।बुधवार देर शाम मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक के साथ रात तक बारिश हुई है ।राजधानी रायपुर के कमल विहार क्षेत्र, जलविहार कालोनी, पचपड़ी नाका, प्रोफेसर कालोनी,भाठागांव क्षेत्रों के निचले हिस्सों में पानी भर गया । देर शाम से शुरू हुई यह बारिश रुक-रुक कर रात तक होती रही। बारिश के चलते मौसम भी खुशनुमा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *