जल्द बनेगा पीपापुल, जिला मुख्यालय जाने की राह होगी आसान

इंतजार खत्म अब सीखड़ क्षेत्रवासियों की राह जल्द आसान होगी। दरअसल, पिछले वर्ष ही सिंधोरा-सीखड़ गंगा घाट पर पीपापुल लगाया जाना था। अब पीपापुल में उपयोग किए जाने वाले पीपा सिंधोरा घाट पर पहुंचने से लोगों में पुल निर्माण की आस फिर से जगी है।

पुल न होने से क्षेत्रवासियों को मीरजापुर मुख्यालय जाने के लिए चुनार से होकर गुजरना पड़ता है। इसके लिए लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय के साथ खर्च भी अतिरिक्त होता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवपाल ने बताया कि विभाग में संबंधित अधिकारी का पद रिक्त है। शासन से संबंधित पद पर अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर पुल निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *