October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा को वोट चाहिए यूपी से और यहां का काम देंगे गुजरात के ठेकेदारों को : अजय राय

कांग्रेस एक संकल्प के साथ काम करती है। हम जो कहते हैं, वहीं करते हैं। कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। इस बार हम 2024 जीतेंगे और 2027 में उप्र से भाजपा को खदेड़ देंगे। भाजपा को वोट चाहिए यूपी से, लेकिन यहां का काम देते हैं गुजरातियों को। यहां के अधिकांश ठेका आज गुजरात के लोगों को मिला हुआ है। यहां की पुलिया, पुल, सड़क, अपार्टमेंट हर जगह गुजरात के लोगों को काम मिला हुआ है। उप्र के साथियों को किनारे किया गया है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

अजय राय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। अजय राय ने घोषणा की कि राहुल गांधी द्वारा दक्षिण से कश्मीर तक निकाली गयी यात्रा की याद में सात सितम्बर को हर जिले में पदयात्रा निकालेगी। मैं खुद प्रयागराज में पदयात्रा करूंगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सिर्फ स्टाम्प हैं। ये वही कर सकते हैं, जो दिल्ली से आदेश मिलता है। उसके उलट इनको कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हर तरफ अराजकता है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के घर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो जाती है और पुलिस उस मुकदमे को दबाने का प्रयास कर रही है। मंत्री के बेटे से पूछताछ भी नहीं की जाती। स्थिति यह है कि जो मंत्री शराब बंदी के लिए मुहिम चलाता है, उसके घर में ही पुलिस बताती है कि शराब पिया गया। मंत्री के बेटे से पूछताछ की भी हिम्मत नहीं जुटा पाती। जबकि मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजन स्पष्ट रूप से चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि मंत्री के बेटे की हत्या में संलिप्तता है।

कौशल किशोर के बेटे पर हो केस दर्ज।

अजय राय ने कहा कि मंत्री के बेटे पर 120बी के तहत केस दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही पार्टी न्यायिक जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यदि उसको न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी। हम जनता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहां की अराजकता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का लड़का गरीब की जमीन पर कब्जा जमा रहा है। वह न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हम उस गरीब महिला को न्याय दिलाने के लिए कौशांबी भी जाएंगे। उस परिवार के साथ कदम-ताल मिलाकर उसकी लड़ाई लड़ेंगे।

भाजपा की घुड़कियों से नहीं डरने वाले।

अजय राय ने याद दिलाया कि यह वही भाजपा है, जिसके मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी और भाजपा उसे भी बचा रही थी। भाजपा की नीति है, जो उसके साथ है, वह कुछ भी करे, सब ठीक है। जो उसके विरोधी हैं, वे कुछ भी करें, लेकिन उन्हें जेल भेजना है, लेकिन कांग्रेस भाजपा की इन घुड़कियों से डरने वाली नहीं है। वह न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

ट्रेन की आधुनिकता कहां गयी।

इसके साथ ही अजय राय ने सरयू एक्सप्रेस में घायल मिली महिला सिपाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री कहते हैं कि हर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हर ट्रेन कोच मुफिद हैं। आज उनकी आधुनिकता कहां गयी। इस संबंध में कोई मंत्री क्यों नहीं बोल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.