• December 30, 2025

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि महादेव की आराधना साधक के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

समस्त संसार महादेव में विराजमान हैं। जगत के कण-कण में भगवान शिव का वास है। जो हर रूप में अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया।

इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्तों को शिव महिमा का बखान करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि कैलाशपति भगवान शिव मात्र भाव के भूखे हैं, जो व्यक्ति की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिव शरणागत रहकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर का महत्व अतिप्राचीन है। यहां आने वाले सभी साधकों की कठिनाइयों का शमन कर भोलेनाथ उनके जीवन को भवसागर से पार लगाते हैं।

श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि यदि व्यक्ति निस्वार्थ भाव से भगवान का स्मरण करता है तो उसका जीवन स्वयं ही सफल हो जाता है। उन्होंने विश्व कल्याण की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो यदि व्यक्ति का मनोबल ऊंचा हो नियत साफ हो और महादेव पर विश्वास हो तो उसका कल्याण निश्चित है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *