October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर कमेटी का गठन देश हित में अच्छा कदम: भट्ट

भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव के लिए बनाई कमेटी का स्वागत करते हुए देशहित में इसे एक अच्छा कदम बताया है ।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा पहले से ही देश में एक साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के पक्ष में रही है, क्योंकि पार्टी का मानना है कि अलग अलग चुनाव होने से लगातार अधिसूचना एवं तैयारियों के कारण विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही इन सारी कयावदों में बड़ी आर्थिक हानि भी होती है और अव्यवस्थता की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार संसद, लालकिले की प्राचीर और अन्य स्थानों पर चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर बनाई कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति और कानूनविद रामनाथ कोविन्द को मनोनीत करने का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सभी पक्षों से बातचीत और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के लिए कोविन्द से बेहतर कोई नहीं हो सकता है । उन्होंने उम्मीद जताई कि एक देश एक चुनाव के यथार्थ में उतरने पर आर्थिक नुकसान से बचते हुए देश में विकास की रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रहेगा ।

महेंद्र भट्ट ने विरोध करने वाले विपक्षी दलों को ज़बाब देते हुए कहा कि जो इस प्रक्रिया को संविधान विरोधी बता रहे हैं, उन्हे जानना चाहिए कि 1952, 1957, 1962 और 1967 तक देश में केंद्र व राज्यों के चुनाव एक साथ होते आए हैं । उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संसद के माध्यम से ही होना निश्चित है, ऐसे में संविधान का उल्लघंन कैसे हो सकता है । संसद का कार्य ही देश की बेहतरी के लिए नए कानून बनाने और पुराने कानूनों में संशोधन करना है । इसलिए राजनैतिक चश्मे से देखते हुए विरोध करने की बजाय विपक्ष को सुझावों के साथ विचार विमर्श के लिए आगे आना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.