ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर मांगी लंबी उम्र की दुआएं

बुधवार को जिला भर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। कैथल रोडवेज की बसों में दो दिनों में25 हजार महिलाओं ने बसों में फ्री सफर कर अपने भाइयों को राखी बांधी।

सुबह ही बहनें अपने भाईयों की प्रतीक्षा करने लगी थी। जिनके भाई नहीं आए वे स्वयं उनके पास जाकर राखी बांध रही थी। बहनों ने अपने भाईयों के स्वागत में नए नए स्वादिष्ट पकवान बनाए। नन्हें भाई बहनों में इस त्योहार के प्रति खासा उत्साह था। सभी की कलाईयों में राखियां सजी थी। कुछ महिलाओं ने मंदिरों में जाकर भी रक्षा बंधन मनाया और भगवान की कलाई पर राखी बांधी।

रक्षाबंधन पर्व पर शुरू हुई महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि सोसाइटी बस संचालकों की मनमानी जारी रही। कई बस संचालकों ने अपनी बसों को निर्धारित रूट और तय समय पर चलाया ही नहीं। दूसरे दिन दोपहर के समय बसों का संचालन कम रहा। इस कारण केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि दूसरे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। 2 दिन में 25 हजार से अधिक महिलाओं ने कैथल रोडवेज की बसों में सफर किया। पहले दिन बस स्टैंड पर हुई चोरी की घटना को बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इस दौरान बस स्टैंड पर डायल 112 व दो राइडर को तैनात किया गया था। महिलाओं के निशुल्क यात्रा को लेकर रोडवेज ने 176 बसों को रूटों पर उतारा था। बसों के संचालन के तहत 30 अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को मनाए गए रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहा। शहर में अधिकतर बहनों ने बुधवार को भद्र शुरू होने से पहले और रात को 9 बजे के बाद अपने भाइयों को राखी बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *