प्रज्ञान रोवर ने भेजी विक्रम लैंडर की कुछ तस्वीरें

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसरो ने बुधवार की सुबह प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई विक्रम लैंडर की एक तस्वीर साझा की है। ‘मिशन की छवि’ रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम (नेवीगेशन कैमरा ऑनबोर्ड द रोवर) इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला द्वारा विकसित किए गए हैं। यानि यह पूरी तरह से स्वदेशी कैमरा है।

इसरो द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विक्रम लैंडर को दिखाया गया है, जिसमें उसमें लगे पेलोड चस्ते और इलसा और दिखाया गया है। प्रज्ञान रोवर के पास दो पेलोड है जबकि विक्रम लैंडर के पास तीन पेलोड हैं जो चंद्रमा की सतह पर विभिन्न प्रकार के शोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *