दो दिन से लापता किशोर की ईंट से कूचकर हत्या

खरखौदा थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता किशोर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में शव ईदगाह में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

खरखौदा थाना क्षेत्र की लोहियानगर कॉलोनी में मजहर अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की शाम उनका 15 साल का बेटा रिहान घर से दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गया था, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लोहियानगर स्थित ईदगाह की झाड़ियों में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो शव की पहचान रिहान के रूप में हुई। सूचना पर रिहान के परिवार वाले भी पहुंच गए। रिहान का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसी तरह पीड़ित परिवार को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *