केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने डॉन परेवा में बैंक और स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए भेजा पत्र

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखकर डॉन परेवा नैनीताल में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाने का आग्रह किया है।

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने बताया कि विगत दिनों क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बैंक और स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को हर काम के लिए रामनगर और हल्द्वानी जाना पड़ता है। सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को पत्र लिखकर डॉन परेवा में एक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है, जिससे लोगों को बीमारी व आर्थिक संकट के समय परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *