• December 31, 2025

नेपाल से हरिद्वार आए श्रद्धालुओं ने किया विश्व शांति महायज्ञ और महारुद्राभिषेक

सावन के अंतिम सोमवार को नेपाल से हरिद्वार आए श्रद्धालुओं ने श्री गरीबदासीय आश्रम में स्वामी रविदेव शास्त्री के सानिध्य में विश्व शांति महायज्ञ और महारुद्राभिषेक किया।

पंडित रामचंद्र, पंडित शिव प्रसाद व पंडित ओमप्रकाश के आचार्यत्व में 151 विद्वान ब्राह्मणों ने महायज्ञ और महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान सभी अखाड़ों के संतों ने विश्व शांति महायज्ञ और महारुद्राभिषेक का आयोजन करने पर मुख्य यजमान काठमांडू निवासी कमल प्रसाद खरेल, सुशीला देवी खरेल को आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भारत और नेपाल में बहुत समानताएं हैं और प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच अटूट संबंध रहा है। जिस प्रकार श्रद्धालु नेपाल से हरिद्वार आकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उससे भारत और नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि विश्व शांति की भावना से भगवान शिव के निमित्त महारुद्राभिषेक का आयोजन करने के लिए कमल प्रसाद खरेल और सुशीला देवी खरेल साधुवाद के पात्र हैं।

आचार्य हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव हरिद्वार में निवास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। ऐसे में शिव कृपा से हरिद्वार के पावन गंगा तट पर संतों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का कई गुणा पुण्य फल श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं और सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *