ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहरदगा में दादी प्रकाशमणि का 16वां स्मृति दिवस मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र नदिया लोहरदगा में संस्थान के मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि का 16वां स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दादी के फोटो पर माल्यार्पण कर जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी और महिला थाना प्रभारी लोहरदगा किरण पंडित एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव ने किया। संस्था की संचालिका आशा बहन ने राजयोगिनी दादी के जीवनी पर प्रकाश डाला। जिप अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि दादी जी की स्मृति से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी आपस में मिलजुल कर रहे हैं।

महिला थाना प्रभारी किरण पंडित ने कहा कि हमारे अंदर आत्मज्ञान की जागृति होगी तो हम भ्रष्टाचार और बुराइयों से अपने को सुरक्षित कर पाएंगे। जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव ने कहा कि हम इन दादियों से प्रेरणा लेते हैं। अपने जीवन में शांति की अनुभूति करते हैं और समाज में सेवा करने की शक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *