ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामाजिक न्याय के योद्धा बीपी मंडल के याेगदान को याद कर मनाई जयंती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सामाजिक न्याय के योद्धा बीपी मंडल की जयंती शुक्रवार को गोवर्धन धाम राजघाट पर मनाई गई। गोवर्धन पूजा समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के कृतित्व को याद कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ने बीपी मंडल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए नमन किया। यादव ने समाज को बी० पी० मंडल के विचारों को आत्मसात करने की अपील भी की। बैठक में अशोक यादव ने कहा कि मंडल के राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को लोग भूल नही पायेंगे। राजेश अहीर ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल ने इस देश की राजनीति व नौकरशाही की दशा और दिशा दोनों को बदल दिया था। बीपी मंडल के पहले का भारत और मंडल के बाद के भारत का गहन अध्ययन होना चाहिए।

गोष्ठी का संचालन समिति के महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू,धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया। बैठक में ई० गणेश प्रसाद यादव, किशोरदास,अशोक यादव, दिनेश यादव, प्रोफेसर डॉ रामलोचन सिंह यादव, अभय स्वाभिमानी, श्रीप्रकाश यादव ,जयप्रकाश यादव, अशोक, ढुल्ली यादव, विजय, लालबचन यादव, भोला यादव, जयहिंद पहलवान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *