ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा में पक्के होंगे आरोही मॉडल स्कूलों के कच्चे कर्मचारी

हरियाणा में संचालित आरोही माडल स्कूलों में काम करने वाले अनुबंधित व कच्चे शिक्षकों तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों को सरकार नियमित करने पर विचार कर रही है। प्रदेश के सैकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को एक पत्र जारी करके सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों व आरोही स्कूलों के प्राचार्यों से इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ का पूरा ब्योरा मुख्यालय मंगवाया है।

जानकारी के अनुसार ऐसे सभी शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों को प्रदेश सरकार नियमित कर सकती है, जिनकी पांच साल की सेवाएं पूर्ण हो चुकी हैं और इस सेवा अवधि के दौरान उनका कार्य गैर विवादित तथा संंतोषजनक रहा है।

प्रदेश में 2012 से आरोही माडल स्कूल संचालित हैं। राज्य में उनकी संख्या 36 है। इन स्कूलों में संसाधनों का काफी अभाव है, लेकिन फिर भी स्कूलों का परीक्षा परिणाम हर साल काफी शानदार रहता आया है।

इन आरोही स्कूलों के परीक्षा परिणाम ने कई सीबीएसई व राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के काफी सरकारी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों व आरोही माडल स्कूलों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे नियमित होने के पात्र शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के केस बनाकर निर्धारित प्रोफार्मा के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यालय भेजें। इसके बाद सरकार इस बारे में फैसला लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *