ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामपुर किला ढहाने के बाद आजम खान के ही आवास में रहेंगे बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना

रामपुर में किला ढहाने वाले नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को अब आजम खान का आवास भी मिल गया है। राज्य संपत्ति विभाग ने उन्हें आवास आवंटित किया है। विधायक आकाश ने बताया कि  दारुलशफा का वही आवास आवंटित किया गया है जो सालों से समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के पास था। हाल ही में आजम खान जेल से छुटने के बाद इसी आवास में रुके थे।

bjp leader akash saxena write letter to cm yogi in azam khan case | भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, 'आजम खान से जेल में मिलने पहुंच रहे हैं फरार

रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने सपा के उम्मीदवार और आजम खान के करीबी आसिम रजा को करीब 33 हजार वोट के अंतर से जीत दर्ज थी। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि नियमों के तहत आवास मिलता है। जानकारी मिली है कि 34 B मुझे आवंटित किया गया है। अभी देखा नहीं है।

सोमवार को ली थी शपथ

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को रामपुर  से नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। इसके बाद नव निर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना ने सपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। आकाश ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि रामपुर की जनता पर कोई भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब पहले से ज्यादा मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। रामपुर में अब केवल उद्योगों की बात होगी। आकाश सक्सेना ने कहा कि यह शपथ विकास और नव रामपुर के निर्माण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि रामपुर के सेवक के रूप में काम करूंगा औरं रामपुर को औद्योगिक नगरी बनाने के लिए कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *