• February 16, 2026

हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उप निर्वाचन की तिथि जारी

 हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उप निर्वाचन की तिथि जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो जाने से रिक्त हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा रिक्त हुए स्थान की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन कराये जाने के लिए कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।

श्री शुक्ला ने बताया कि 29 अगस्त, 2023 मंगलवार को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जायेगी। 05 सितम्बर, मंगलवार को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 06 सितम्बर, बुधवार को नाम निर्देशनों की जांच की जायेगी। 08 सितम्बर, शुक्रवार को नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर, शुक्रवार को मतदान पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक होगा तथा मतगणना 15 सितम्बर, शुक्रवार सायं 05 बजे से प्रारम्भ होगी। 19 सितम्बर, मंगलवार के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कराने की तिथि नियत की गयी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *