ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रुद्राभिषेक कराने जा रहे दो छात्रों की मौत

श्री सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में 11वीं के दो छात्र नागपंचमी के अवसर पर शूलटंकेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाने जा रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूर पहले ही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कौशाम्बी जिले के जमुना गांव निवासी अनूप पांडेय (18) पुत्र राघव राम पांडेय और पुरामुफ्ती निवासी अश्वनी शुक्ला (17) पुत्र संजय शुक्ला दोनों फलाहारी आश्रम में रहते थे और श्री सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में पढ़ाई करते थे। सोमवार को दोनों एक बाइक से रूद्राभिषेक कराने जा रहे थे कि कार ने इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। कार चालक पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *