October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना सेंट्रल प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता की टीम ने 8 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम धीरज (28 वर्ष) है। आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव भालनी का हाल किराएदार बसेलवा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को महिला थाना की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद की बेसेलवा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

पीडि़त नाबालिग बच्ची के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने अपने किराये के कमरे में बुलाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की वारदात की है। जिस पर महिला थाना सेंट्रल में पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो-तीन वर्ष से फरीदाबाद में रह रहा है। आरोपी फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.