October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला से लूटा एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 36 हजार

पलवल जिले में महिला से लड़ाई-झगड़ा करके एटीएम कार्ड लूटकर उसके खाते से 36 हजार रुपए निकाले गए हैं। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने मामले की जानकारी दी।

मिली जानकारी अनुसार उन्होंने बताया कि न्यू कॉलोनी निवासी ज्योति ने शिकायत दी। वह इस्लामाबाद स्थित स्कूल में बतौर गेस्ट टीचर नौकरी करती है। पीड़िता सल्लागढ़ रेलवे फ्लाईओवर से नीचे उतरी और एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए पहुंची। पैसे निकालते समय अचानक 2 युवक बूथ के अंदर आ गए।

पीड़िता के अनुसार युवकों ने पहले तो बातों से उसका ध्यान भटकाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह उनकी बातों में नहीं आई तो उन्होंने उसका एटीएम कार्ड मशीन से निकाल लिया और उसके जैसा दूसरा कार्ड लगा दिया। उसके बाद उक्त युवकों ने उससे कैश व मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उसने शोर मचाया तो दोनों युवक एटीएम लेकर फरार हो गए। इसके बाद खाते से 36 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक व पुलिस को लिखित शिकायत दी। बैंक ने एटीएम कार्ड बंद कर दिया, जबकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.