ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IND vs SL : विराट कोहली हुए ड्रॉप या मिला रेस्ट, बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

श्रीलंका क्रिकेट टीम जनवरी में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा टी20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है, जबकि वनडे सीरीज में खेलेंगे। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे और सूर्यकुमार उपकप्तान बनाए गए हैं। रोहित चोटिल हैं, जबकि कोहली और राहुल के बाहर बैठने पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच विराट कोहली के टी20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Virat Kohli: 'पहले सौरव-सहवाग-युवराज भी ड्रॉप होते थे, अब आउट ऑफ फॉर्म को  आराम मिलता है', विराट कोहली को लेकर बोले वेंकटेश प्रसाद - Venkatesh Prasad  on virat kohli poor form drop from team india t20 team debate tspo - AajTak

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि ये कहना गलत होगा कि कोहली को बाहर कर दिया गया है। क्योंकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजकुमार शर्मा ने कहा, ”उनके टी20 स्क्वॉड से बाहर होने को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। क्योंकि इसको लेकर कोई ईमेल या पुष्टि नहीं हुई है। हम नहीं जानते हैं कि उनको ड्रॉप किया गया है या वो खुद रेस्ट पर हैं। मुझे नहीं लगता ये कहना सही होगा कि उन्हें ड्रॉप किया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *