ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर में निषाद पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में एनडीए के दिग्गज भी होंगे शामिल

निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) का बुधवार को 8वां स्थापना दिवस गोरखपुर में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने स्थापना दिवस पर महंत दिग्विजयनाथ पार्क में विशाल जनसभा का आयोजन किया है। इस जनसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटकदलों के नेता भी शामिल होंगे।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री आशीष पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शिरकत करेंगे।

डॉ. संजय निषाद ने निषाद पार्टी के ऊर्जावान एवं प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को निषाद पार्टी के 8वें स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन के जरिए हम हमारी एकजुटता की असीम शक्ति का एहसास पूरे हिंदुस्तान को करायें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1.30 बजे होगा। दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के बाद निषाद पार्टी के सफरनामा पर बनी एक शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। उनके सांसद पुत्र प्रवीण निषाद ने जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए थे। इस कार्यक्रम में निषाद समाज के साथ-साथ विभिन्न समाज के लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *