October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिर सुलगा बेलड़ा गांव, विवाद में एक को लगी गोली

कोतवाली रुड़की स्थित बेलड़ा गांव बीती रात फिर सुलग उठा। इस बार विवाद का कारण बना रेट और मुनाफा। इसे लेकर हुए एक ही समुदाय के दो पक्षों आपस में भिड़ गए,जिसमें कई लोगों को चोटें आने और गोली चलने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, एसएचओ रुड़की निहारिका तोमर (ट्रेनी आईपीएस) पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

गांव के ही महेन्द्र, अनुज और दीक्षित के बीच धान कटाई को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बीते रोज आरोपित अनुज व दीक्षित ने महेन्द्र के घेर पर जाकर उसके द्वारा कम रेट पर धान कटाई करने से खुद को व्यापार में हो रहे नुकसान का आरोप लगाया। इस दौरान बहस बढ़ गयी। इसी बीच महेन्द्र का बेटा भी मौके पर आ गया। हालांकि उस समय तो विवाद थम गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अनुज व दीक्षित कुछ लोगों को लेकर वापस महेन्द्र के घर आया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ही किसी ने फायरिंग कर दी,जिसमे महेंद्र के हाथ में गोली लग गई, जिसमे महेंद्र घायल हो गया।

घायलावस्था में महेंद्र को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इसका उपचार चल रहा है। पीडि़त की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पुलिस हर ओर नजर रखे हुए है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही धान की कटाई पर पूरी नजर रखी जाएगी, किसी कीमत पर विवाद करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.