नदी में बही एक महिला, दो लोग घायल

उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के टिकोची के दुचाणु गांव से नुकसान की खबरें हैं। बंगाणा क्षेत्र के में भारी बारिश से एक महिला बह गई है और दो लोग घायल हो गये। 10 बकरियां और दो गायें भी बह गई हैं।

घटना रविवार देर रात अतिवृष्टि के कारण जालू खड्ड उफान पर है, जिससे आराकोट क्षेत्र के ग्राम टिकोची में पावर नदी के दूसरी ओर दुचाणु गांव के लोगों की तीन गौशालाएं और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश ने तबाही मचाई है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बारिश के पानी से एक महिला नदी में बह गई है। 10 बकरियों और दो गायों के बहने की भी सूचना है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *