अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में खानाकुल के संग्राम ने स्वर्ण और रजत पदक जीता

हुगली जिले के खानाकुल के किशोर संग्राम हाजरा ने कर्नाटक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर हुगली जिले का नाम रोशन किया है।

चौथी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप पांच और छह अगस्त को कर्नाटक के सिमोगा स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के कराटे अभ्यास कर्ताओं ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत सहित अमेरिका, मलेशिया, श्रीलंका और नेपाल से कुल दो हजार 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में संग्राम ने एक वर्ग में स्वर्ण और एक वर्ग में रजत पदक जीतकर खानकुल और हुगली जिले के साथ-साथ राज्य और देश का नाम रोशन किया है। संग्राम उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के कंकराई कराटे सोसाइटी का छात्र है। इस सफलता से उनके कराटे शिक्षक और परिजन खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *