ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जब तक सरकार हक नहीं देगी, तब तक काम पर नहीं जाएंगे लिपिक:श्योराण

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर चल रहे लिपिकों के धरने पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की संख्या बढ़ने लगी है। धरने के 35वें दिन मंगलवार को पशुपालन विभाग के सहायक गुलाब सिंह एवं सत्यप्रकाश ने अध्यक्षता की जबकि पशुपालन विभाग से ही सहायक भूपसिंह, प्रवीण कुमार, सत्यपाल, लिपिक विनय कुमार व मोहित क्रमिक भूख हड़ताल पर रहें। इस दौरान रविशंकर एवं मुनीष कुमार ने मंच संचालन किया।

एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने कहा कि जब तक सरकार हमारा हक नहीं दे देती तब तक हम कार्य पर नहीं जाएंगे। एसोसिएशन की एकमात्र मांग केवल 35400 है। सरकार हमारे कार्य की समीक्षा के आधार पर हमें वेतनमान दें। एसोसिएशन के उपप्रधान दीपक जांगड़ा ने बताया कि सरकार हमारी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। गूंगी व बहरी सरकार को जगाने के लिए बुधवार को हिसार का प्रत्येक लिपिक भूख हड़ताल पर रहेगा। उपायुक्त कार्यालय के प्रधान राजेश घोटिया ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं करती है तब तक लघु सचिवालय में कोई कार्य नहीं होगा।

धरने को हकृवि से गीता, शिक्षा, रीतू, मनीषा, रीतू, नगर निगम से अंजू, गीता मोर, सुमन, प्रिया, नीतू, मक्खन देवी, सुमन, कविता, भावना, प्रियंका, मंजू, अंजू, गीत, सुमिता, सोनिका, प्रवीण, अंजू, बिन्दू, सुनीता, सीमा, संतोष आशुलिपिक, पशुपालन विभाग से सत्यप्रकाश, नवनीत बल्हारा, स्वास्थ्य विभाग से महेष कुमार, सुभाष ढिल्लो, मोहित, गुजवि से मुकेश जांगडा, विपिन वधवा, नवीन लाल, राजेन्द्र ढ़ांडा, अनिल ग्रेवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *