ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक्सीडेंट का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी

बैंकाक में बेटे के एक्सीडेंट कर किसी को घायल करने का झांसा देकर वृद्ध से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बसंत विहार निवासी रुद्रमणि वासन ने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा बैंकाक में नौकरी करता है। गत दिवस (सात अगस्त को) उनके पास एक कॉल आयी और कॉल करने वाले ने उसको बताया कि उनके बेटे ने कार से एक्सीडेंट कर दिया है। जिस व्यक्ति को टक्कर मारी है, उसके दोनों पैर कट गये हैंं। इसके बाद उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गयी। इस दौरान फोन करने वाले ने उनके बेटे से भी बात करायी।

उनके बेटे ने भी उनसे कहा कि जैसे वह कहते हैं, वैसा करों। इसके बाद रुद्रमणि वासन बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक से पहले पांच लाख रुपये निकाले। उसके बाद दो बार डेढ़-डेढ़ लाख रुपये निकाले। उनको परेशान देख बैंक मैनेजर को कुछ शक हुआ और उन्होंने किसी अन्य माध्यम से रुद्रमणि वासन के बेटे को बैंकाक में फोन मिलाया तो उनके बेटे ने कहा कि वह अपने आफिस में है, उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। उनके बेटे ने फोन कर उनको साफ किया कि उसका कोई एक्सीडेट नहीं हुआ है, उनके साथ किसी ने ठगी की है। इसके बाद देर सायु रुद्रमणि वासन साइबर थाने पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रार्थना पत्र दिया। आज साइबर थाना पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *