• February 28, 2026

एचएयू छात्रा ने एम्स दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में पाया दूसरा स्थान

 एचएयू छात्रा ने एम्स दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में पाया दूसरा स्थान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका जोशी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रोबायोटिक्स के बुढ़ापे और न्यूरोडीजेनरेशन में गट-ब्रेन धुरी से होने वाले लाभ विषय पर बेहतरीन पोस्टर प्रस्तुति देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने छात्रा प्रियंका जोशी को बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में हकृवि की छात्रा प्रियंका जोशी द्वारा स्वस्थ और पैथोजेन मुक्त जलीय उत्पादन को बढ़ावा विषय पर किए गए अभिनव शोध पर आधारित पोस्टर के लिए सम्मानित किया गया है, जिस पर विश्वविद्यालय को गर्व है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों व शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत अनुसंधान करें, ताकि इसका लाभ देश को मिल सकें।

इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता. डॉ. नीरज कुमार, जीव विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. आरके गुप्ता व डॉ. तेजपाल दहिया भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *