October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी जारी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

ग्लोबल मार्केट में आज भी निराशा का माहौल बना नजर आ रहा है। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र में जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाए जाने का असर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान भी ग्लोबल मार्केट पर छाया रहा। डाउ जॉन्स 348.16 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 35,282.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.38 प्रतिशत टूट कर 4,513.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 310.47 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,973.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। एफटीएसई इंडेक्स 104.64 अंक यानी 1.38 प्रतिशत कमजोर होकर 7,561.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 93.24 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,312.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 220.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत फिसल कर 16,020.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 बाजार के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,544.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,899.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 340.79 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,366.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.51 प्रतिशत टूट कर 2,603.12 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,542.63 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 3,255.88 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,490.34 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,321.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.