October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ईडी के पांच दिनों की रिमांड पर

बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन खरीद मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए व्यवसायी विष्णु अग्रवाल से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी है।

ईडी के रिमांड मांगे जाने का विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने विरोध किया लेकिन ईडी की ओर से मौजूद विशेष लोक अभियोजक रमित सतेंद्र ने अदालत को बताया कि जमीन घोटाले से जिन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, उनमें विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं। उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को पांच दिनों के लिए ईडी रिमांड की मंजूरी दे दी।

इससे पूर्व मंगलवार को विष्णु अग्रवाल से ईडी ने पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.