October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब और अधिक अस्पताल में नहीं रहना चाहते CM बुद्धदेव

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की सेहत में अपेक्षित सुधार है। बुधवार अपराह्न अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार को श्वांस नली में जिस बड़े पैमाने पर संक्रमण को लेकर उन्हें भर्ती किया गया था वह बहुत हद तक कम हो गया है और सामान्य तरीके से वह सांस ले पा रहे हैं।

हालांकि बताया गया है कि संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और चिंता भी पूरी तरह से नहीं खत्म हुई है। बावजूद इसके पूर्व मुख्यमंत्री लगातार डॉक्टरों से कह रहे हैं कि उन्हें घर जाने दिया जाए।

उनकी चिकित्सा के लिए गठित आठ चिकित्सकों के बोर्ड ने फिलहाल स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी घर जाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें बताया गया है कि उनकी श्वांस नली और अन्य अंगों में संक्रमण जो हुआ था वह मामूली रूप से कम हुआ है। अभी भी बाय पैप सपोर्ट पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। फेफड़ा और श्वांस नली में अभी भी कई समस्याएं हैं। निमोनिया अभी पता चला है इसलिए फिलहाल उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा और चिकित्सकों की निगरानी में चिकित्सा चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.