October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदीनगर में यूनियन बैंक की शाखा में भीषण आग, कागजात जले

जिले के मोदीनगर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार को भीषण आग लग गयी। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में बैंक के अंदर रखे कागजात और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि यूनियन बैंक की यह शाखा दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम डिग्री कॉलेज के सामने है। बुधवार सुबह 08 बजे के आसपास बैंक के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन बैंक का गेट बंद होने के कारण पता नहीं चल सका कि आग कहां लगी है। पहले एक दमकल की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर दूसरी गाड़ी मौके पर बुलाई गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बैंक में कैश कितना था और जला या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.