• October 20, 2025

इतिहास के पन्नों में 30 जुलाईः देश की पहली महिला विधायक का जन्म

 इतिहास के पन्नों में 30 जुलाईः देश की पहली महिला विधायक का जन्म

भारतीय शिक्षाविद्, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी ने जीवन भर महिला अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 30 जुलाई 1886 में तमिलनाडु में पैदा हुईं मुथुलक्ष्मी रेड्डी भारत की पहली महिला विधायक और पहली महिला सर्जन (मेडिकल ग्रेजुएट) थीं।

उन्होंने मंदिरों से देवदासी प्रथा के उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम कानून और महिला व बच्चों की तस्करी रोकने के लिए कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैंसर से बहन के निधन के बाद 1954 में उन्होंने चेन्नै में कैंसर इंस्टीट्यूट की शुरुआत की जो आज दुनिया के बड़े कैंसर अस्पतालों में शामिल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में कैंसर रोगियों का इलाज होता है। साल 1956 में भारत सरकार ने उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया। 1968 में 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः
1836ः अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित।

1909ः राइट बंधुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1942ः जर्मन सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25 हजार यहूदियों की हत्या की।

1966ः इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980ः वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।

2002ः कनाडा ने अलकायदा समेत सात समूहों को आतंकी संगठन घोषित किया।

2007ः चीन के वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में करीब 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012ः उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली ठप। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

जन्मः
1882ः सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस।

1923ः जाने-माने चिंतक व इतिहास वेत्ता गोविंद्र चंद्र पांडे।

निधनः

1771ः मशहूर अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *