पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मेमन ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पुनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन उन्हें बधाई प्रेषित की है। मेमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से छत्तीसगढ़ के गौरव की बात है।

उल्लेखनी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की।सूची में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को स्थान दिया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा लता उसेंडी और सरोज पांडेय शामिल हैं। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में कुशल प्रशासन और दूरगामी सोच से भय, भूख, आतंक से जुझ रहे छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली थी। गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने शासन की योजना के माध्यम से अनेकों जनकल्याणकारी योजना और कार्य हुए। इसके साथ ही कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में उन्होंने भाजपा को मजबुती देते हुए नई शिखर तक पहुंचाया है। प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि आगामी समय में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम रचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *