अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने स्कूल कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

 बुध विहार स्थित राजकीय गांधी नेशनल उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने विधायक निधि कोष (राशि सात लाख) से निर्मित कक्षा कक्ष का विद्यालय की एक बालिका से अनावरण पट्टिका से पर्दा हटवा कर लोकार्पण कराया।

लोकार्पण के अवसर पर शहर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गणों एवं डॉ गोपाल राय चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के व बालिकाओं के हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय की तमाम व्यवस्थाओं के लिए और बालक बालिकाओं के हितों के लिए मैं सदैव सेवार्थ हेतु दृढ़ संकल्पित हूं। प्रधानाचार्य अंजना सचदेवा ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं विद्यालय की बालिकाओं की उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा।लोकार्पण से पूर्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर शाला की बालिकाओं द्वारा शहर विधायक सहित पधारे सभी अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा विधायक, सभापति घनश्याम गुर्जर सहित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत दौरान विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।इस अवसर पर भामाशाह सुनिल मेंठी द्वारा बालक बालिकाओं को कॉपी पेन पेंसिल रबर कटर सेट भी भेट किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, हरीश अरोड़ा, अनिता जोशी अनिता गर्ग, विष्णु स्वामी, राजेंद्र कुमार पार्षद जितेंद सैनी, सतीश यादव, अशोक पाठक, शीला जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *