ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इविवि : पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गयी है। जिसमें उम्मीदवार ‘ईकाउंसिलिंग.इन’ या विवि की वेबसाइट ‘एएलएलडीयूएनआईवी.एसी.इन’ पर पीजी प्रवेश 2023 पर क्लिक कर पीजीएटी रोल नंबर को यूजर आईडी और जन्म तिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग कर लॉग इन कर ऑनलाइन कांउसिलिंग में भाग ले सकेंगे।

इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जयंत कुमार पति ने बताया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति की एक बैठक आज बुलाई गई थी, जिसमें विज्ञान, विधि एवं वाणिज्य संकाय समन्वयकों की बैठक 11 बजे से तथा कला एवं मानविकी संकाय के समन्वयकों की बैठक दो बजे से प्रवेश भवन में हुई।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार तभी पंजीकरण कर पायेंगे जब पीजीएटी-2023 में प्राप्त उनके कुल अंक विभाग द्वारा जारी मेरिट के भीतर हो। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अनिवार्य है कि सभी आवेदकों के पास उनकी सम्बंधित अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी होनी चाहिए। अंत में निदेशक ने बताया कि प्रत्येक विभाग ने पीजी काउंसिलिंग के लिए एक समन्वयक नामित किया है, जो उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किये गये दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके उपरान्त ही उम्मीदवार फीस जमा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *