ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कारगिल दिवस पर बलिदानी वीरों के शौर्य को किया नमन

धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक में कारगिल दिवस के मौके पर दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर विश्वभर में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने शहीद समारक पर बलिदानी वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

उपायुक्त कार्यालय परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधीश कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने देश की रक्षा हेतु वीरगति को प्राप्त हुए नायकों के बलिदान को सदैव स्मरण करने और उनके गौरवमय इतिहास को संजोए रखने की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *