ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेवाड़ी में डेंगू का खतरा, लारवा मिलने पर 1870 लोगों को दिए नोटिस

जिले में मानसून बारिश के बाद जलभराव होने के कारण डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया व वायरल का खतरा भी बन गया है। बुधवार तक डेंगू के 15 केस मिल चुके हैं। विभाग द्वारा जिले के अंदर लारवा पाए जाने पर 1870 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।

रेवाड़ी जिला में एक जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। पांच जुलाई को जिले में डेंगू का पहला केस पाया गया। उसके बाद 19 दिन में डेंगू के 10 केस पाए गए। मंगलवार को जिले में एक साथ डेंगू के 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी तक मिले डेंगू के केस में 12 शहर, 2 बावल व मीरपुर गांव में एक केस मिला है। डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। मौसम में बदलाव की वजह से भी काफी लोग बुखार से ग्रस्त हुए हैं। पिछले साल 2022 में भी जिले में डेंगू के 324 केस तथा 5 मलेरिया के केस मिले थे।

जिला में 1870 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। साथ ही उन्हें डेंगू से बचाव को लेकर उपाय भी सुझाए गए हैं ताकि इस बीमारी के खतरे से बचा जा सके। डेंगू के खतरे को देखते हुए जिला उपायुक्त इमरान रजा ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई-डे के तौर पर मनाएं और सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे व गमले आदि को खाली करके सुखाएं।

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता। जांच के बाद चिकित्सक के परामर्श अनुसार ही अपना इलाज कराएं। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति में डेंगू का खतरा ज्यादा होता है जिसे पहले डेंगू हो चुका है। उसे सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *