October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म ‘सुंदरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैंडसम हीरो मैचोमैन आकाश यादव मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सुंदरी’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी सुंदरी बनी हैं भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा। उनकी रोमांटिक जोड़ी में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है।

भोजपुरी जगत की अब तक की बड़ी हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म ‘सुंदरी’ में जय यादव और आकाश यादव दो हीरो हैं। इस फ़िल्म की हीरोइन शुभी शर्मा और यामिनी सिंह हैं। उनकी चौकड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है, जोकि ऑडियंस के लिए बहुत रोमांचक होगी।

एक्टर आकाश यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जोर शोर से पदार्पण कर रहे हैं और अपने लुक व प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वे बॉडी फिटनेस और एक्टिंग पर काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर जहां काफी उत्साहित हैं, वहीं फिल्म की शूटिंग और एडिटिंग के समय उनके अभिनय व लुक की काफी प्रशंसा की गई है।

आकाश यादव ने बताया कि यह भोजपुरी जगत की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में बहुत बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का काम किया गया है। भोजपुरी फिल्म सुंदरी की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.