ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड : हल्द्वानी में देर रात कालाढूंगी मार्ग में कार गिरने से दो पर्यटकों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बीती रात हल्द्वानी के कालाढूंगी मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई,जबकि पांच घायलों को बामुश्किल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

नैनीताल के जिला कंट्रोल रूम को मध्यरात्रि में एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। नैनीताल के हल्द्वानी कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंडपास के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ के उप-निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने रात के अंधेरे में खतरनाक जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घटनास्थल पर खाई में गिरे वाहन तक पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे। एसडीआरएफ ने गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश, 52 वर्षीय प्रेमचंद, 50 वर्षीय अरुणा, 25 वर्षीय शालू और ढाई वर्षीय शालू को घायलावस्था में खाई से रैस्क्यू कर लिया जबकि टीम को खाई में गिरी कार से 27 वर्षीय राहुल और 25 वर्षीय राजीव का शव गाड़ी से बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *