October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तमाम शिवालयों में किए गए भव्य श्रृंगार, हुई विशेष पूजा

शिव भक्ति के पावन माह सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर जहां सुबह से रात तक शिवालय में जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, रात में सभी शिवालयों में भव्य शिव श्रृंगार का आयोजन किया गया।

प्रसिद्ध शिवालय बाबा हरिगिरी धाम गढ़पुरा, काली स्थान, कर्पूरी स्थान, रिफाइनरी टाउनशिप स्थित बीरो धाम एवं भगवानपुर के बनखंडी स्थान सहित जिले के तमाम शिवालय में भव्य तरीके से शिवलिंग को सजाकर श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा सामूहिक आरती भी किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सबसे अधिक भीड़ बाबा हरिगिरी धाम गढ़पु.रा में जुटी रही। जहां की दूर-दूर से आए श्रद्धालु शिव शृंगार में शामिल हुए तथा धाम परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह पुनः जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घर को प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.