मामूली विवाद में चचेरे भाई ने भाभी और भाई की कर दी हत्या

जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात में एक युवक ने विवाद के चलते अपनी भाभी और भाई की लाठी डण्डे से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलपुर क्षेत्र के चिरखिरी में रहने वाले राम प्रकाश शर्मा (70) तथा उनकी पत्नी मालती देवी (68) की उनके चचेरे भाई मोहन लाल शर्मा ने लाठी़ डंडा से मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे गई। घटनास्थल पर जानकारी हुई कि देर रात दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसमें रात में डायल 112 की पुलिस मौके पर आई थी और उसने समझा कर मामला शांत करा दिया था। पुलिस के जाने के बाद फिर से मामला बढ़ गया। इसमें उसी दौरान मोहन लाल ने अपने चचेरे भाई और भाभी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसमें तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने फील्ड यूनिट व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जारी करवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *