ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शिव ठाकरे

इस समय ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इसमें बॉलीवुड समेत टीवी के कुछ पॉपुलर एक्टर्स ने हिस्सा लिया है। इस शो में स्टंट करते समय कई प्रतियोगी घायल भी हो चुके हैं। बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे भी स्टंट करते वक्त घायल हो गए।

सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक शर्ट और व्हाइट जींस के साथ ब्राउन विंटर फर जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते समय शिव की दाहिनी उंगली घायल हो गई। उनकी उंगली पर टांके भी लगे हैं।

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शिव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। शिव ठाकरे ‘बिग बॉस मराठी’ के विजेता और ‘बिग बॉस 16’ के उपविजेता हैं। ‘रोडीज़’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके बाद फैंस उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन में देखने के लिए बेताब हैं।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन को होस्ट करेंगे। इस शो में शिव ठाकरे के साथ ऐश्वर्या शर्मा, डेज़ी शाह, अरिजीत तनेजा, शिज़ान खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकार शामिल हुए हैं। यह शो 15 जुलाई से उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *