कांकेर : हेलीकॉप्टर से कांकेर पहुंचे रक्षा मंत्री आम सभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के कांकेर प्रवास पर रायपुर एयरपोर्ट से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे कांकेर पहुंचने की सूचना नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड में आम सभा में दी गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन सिंह सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। कांकेर जिले में विधानसभा की तीन सीटें (कांकेर, पखांजूर और अंतागढ़) हैं, वर्तमान में इन सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की कोशिश है कि किसी तरह से अपने पक्ष में माहौल बनाया जाए और वापस इन सीटों को जीता जाए। इस राजनैतिक गणित को देखते हुए राजनाथ सिंह के कांकेर प्रवास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तय कार्यक्रम के अनुसार 02 बजे पद्मश्री अजय मंडावी से मुलाकात करेंगे। अजय मंडावी से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह दोपहर 2.30 बजे नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो करीब 06 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है, रात को रायपुर में ही रुकेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के बड़े नेताओं का लगातार बस्तर दौरा जारी है। भारतीय जनता पार्टी के पास वर्तमान में 13 विधायक हैं। बस्तर संभाग में बुरी तरह से हार देख चुकी भाजपा वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है। संगठन के बड़े नेताओं ने कई दिन बस्तर में बिताए अब राजनाथ की सभा भी यहां हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *