गोसाईरहाट में सॉकेट बम बरामद, दो भाजपा नेता गिरफ्तार

पंचायत चुनाव से पहले सॉकेट बम के साथ पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। घटना शीतलकूची ब्लॉक के गोसाईरहाट ग्राम पंचायत के छोटा पिंजरी के झार बूथ की है। इस मामले में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिजीत राय और बापी बर्मन को शीतलकुची थाने की पुलिस ने सॉकेट बम के साथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, बीती रात गुप्त सुचना पर शीतलकुची थाने की पुलिस ने अभिजीत राय के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर से से पांच सॉकेट बम बरामद किये गये। जिसके बाद बूथ अध्यक्ष अभिजीत राय और बापी बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया है। शीतलकुची के भाजपा विधायक बरेन चंद्र बर्मन ने कहा कि अभिजीत राय बहुत ही सरल व्यक्ति है। वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते है। गोसाईरहाट ग्राम पंचायत हारने के डर से तृणमूल कांग्रेस ने अभिजीत को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची है। इलाका की जनता उन्हें जवाब देगी।

वहीं, दूसरी तरफ तृणमूल युवा कांग्रेस के शीतलकुची ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सूत्रधर ने कहा की गोसाईरहाट ग्राम पंचायत में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। मतदान के माहौल को खराब करने के लिए भाजपा नेता अपने घर में बम जमा कर रहे हैं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *