• December 26, 2025

पिंजरे में कैद हुआ मगरमच्छ

 पिंजरे में कैद हुआ मगरमच्छ

कलियर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई देने के कारण दहशत का माहौल बना हुआ था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की थी। वन विभाग ने गांव में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था। शुक्रवार सुबह मगरमच्छ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। अब उसे दूर बाणगंगा में छोड़ने की तैयारी की जा रही है

बीते दिनों से धनोरा गांव में एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था जिस कारण धनोरा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण भी बच्चों के घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे थे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखने की शिकायत वन विभाग से की थी। इसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। आज सुबह ग्रामीणों ने पिंजरा देखा तो मगरमच्छ उसमें कैद हो गया था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम गांव पहुंची। अब मगरमच्छ को दूर बाणगंगा में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *