• January 1, 2026

गिरिराज सिंह ने लोगों से मिलकर सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

 गिरिराज सिंह ने लोगों से मिलकर सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

दो सदस्य से संसद भवन की पारी शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज तीन सौ से अधिक लोकसभा सदस्य वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन इस मुकाम के पीछे कार्यकर्ताओं का योगदान है जो उच्च पद पर जाने के बाद भी धरातल को नहीं छोड़ते हैं।

कुछ ऐसा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मूल मंत्र तले राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करते हुए जनता से जुड़े रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम सुनते ही बरबस फायरब्रांड नेता और केन्द्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय संभालने वाले वरिष्ठ नेता की याद आ जाती है। लेकिन कोई यूं ही गिरिराज सिंह नहीं हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री होते हुए भी क्षेत्र में प्रत्येक माह कम से कम पांच दिन अपने संसदीय क्षेत्र में आना, सुबह में जनता के दरबार में बैठकर उनकी समस्या सुनना, समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों-कार्यालयों से बात करना, क्षेत्र के हर समस्या और समग्र विकास पर नजर रखना ही गिरिराज सिंह अन्य लोगों से अलग करता है।

2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने दिवंगत सांसद डॉ. भोला सिंह के उत्तराधिकारी के रूप गिरिराज सिंह को बेगूसराय लोकसभा चुनाव में उतरा था तो तरह-तरह की चर्चाएं होती थी। मतगणना परिणाम की घोषणा के बाद कहा जाने लगा था कि सांसद से लोगों का दर्शन करना दुर्लभ हो जाएगा, दूसरे जिला के रहने वाले हमेशा दिल्ली में ही रहेंगे।

लेकिन सांसद बनने की बात तो दूर केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने के बाद भी गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में जितना समय देते हैं, उतना समय आज तक किसी सांसद ने नहीं दिया था। जनता के साथ बैठकर संवाद करना, उनकी समस्या का समाधान करने से लेकर दियारा से देहात तक घूम कर लोगों से मिलना विशेषता है।

सोमवार की रात भी जब गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए तो मंगलवार की सुबह से रिफाइनरी गेस्ट हाउस में लोगों की भीड़ जुट गई। गिरिराज सिंह ने गेस्ट हाउस में एक-एक लोगों से मुलाकात की। उनका हाल जाना, समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *