केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मंगलवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय करार देते हुए युवाओं को न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्याचार व अन्याय पर उतारू तानाशाह सरकार का विरोध करने पर उन लोगों को आपातकाल के समय जेल भेज दिया गया था।

भारतीय लोकतंत्र में आपातकाल की घटना काले धब्बे के समान है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न किया जाता था। आपातकाल को लेकर तत्कालीन सरकार के खिलाफ लड़ाई देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के समान थी।

वहीं, सम्मान पाने वाले अवध बब्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपने नौ साल के कार्यकाल में भारत का गौरव दुनिया भर में बढ़ाया है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है और पूरा विश्व उनके कार्यों का गुणगान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *