• October 20, 2025

महाराष्ट्र में यमपुरी का रास्ता बना समृद्धि महामार्ग, इस साल तीन भयावह हादसों में 54 लोगों की मौत

 महाराष्ट्र में यमपुरी का रास्ता बना समृद्धि महामार्ग, इस साल तीन भयावह हादसों में 54 लोगों की मौत

महाराष्ट्र का समृद्धि महामार्ग हादसों की वजह से यमपुरी का रास्ता बन गया है। रात को छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत लोगों के घरों में मातम पसरा हुआ है। समय की बचत और सुरक्षित यात्रा के लिए बने इस हाइवे पर इस साल अब तक तीन भयावह दुर्घटना हो चुकी हैं। इन हादसों में 54 लोगों की जान जा चुकी है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि समृद्धि महामार्ग पर यात्रा की जाए या नहीं।

इस वर्ष पहला बड़ा हादसा एक जुलाई, 2023 को हुआ था। इस तारीख को विदर्भ ट्रेवल्स की बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था। दूसरा हादसा एक अगस्त, 2023 को हुआ। समृद्धि राजमार्ग के निर्माण के दौरान ठाणे के पास शाहपुर तहसील के सरलांबे में गार्डर मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। समृद्धि राजमार्ग का तीसरा चरण प्रगति पर है। समृद्धि हाइवे का काम रात को भी शुरू होता है। इसके बाद 14/15 अक्टूबर, 2023 को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।

पिछले छह माह में 1000 से ज्यादा हादसेः पिछले छह महीने में इस हाइवे पर 1000 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। इस हाइवे का इतिहास देखा जाए तो गंभीर हादसों में अब तक 368 लोगों की जान जा चुकी है। ड्राइवर के सो जाने या झपकी लेने के कारण 183 हादसे हुए। वाहनों के टायर फटने से 51 दुर्घटना हुईं। तकनीकी कारणों से 200 दुर्घटना हुईं और 41 लोगों की जान गई। नतीजतन समृद्धि महामार्ग को यमपुरी का रास्ता कहा जाने लगा है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *