इतिहास के पन्नों में 26 जूनः संयुक्त राष्ट्र का है खास महत्व

 इतिहास के पन्नों में 26 जूनः संयुक्त राष्ट्र का है खास महत्व

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व से सभी वाकिफ हैं। इसकी मुख्य भूमिका युद्ध को टालने, कमजोर देशों को सहायता और शांति स्थापना है। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से तो 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार किया और इस पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे। वक्त गुजरने के साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1976: कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया।
1982: एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान ‘गौरीशंकर’ मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त।
1992ः भारत ने ‘तीन बीघा गलियारा’ 999 वर्ष के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
2000: बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
2004: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
2008ः बहुराष्ट्रीय कंपनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पन्ना और छतरपुर जिले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।

जन्म

1888ः मराठी रंगमंच के महानायक और गायक बाल गंधर्व।
1873ः भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान।
1967ः जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि तरुण सागर।
1969ः भाजपा नेता और केंद्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान।

निधन

1961ः प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर।
2001ः भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक गोपाल रामानुजम।
2004: मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर।

महत्वपूर्ण दिवस

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उनकी तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *